इंडियन नेवी लेडिज अग्निवीर एमआर भर्ती ( Navy Agniveer MR recruitment 2022)

योजना को रेटिंग दें

दोस्तों हर देशवासी के मन में भारतीय नौसेना में काम करने की इच्छा जरूर होती है लेकिन हर किसी को यह अवसर प्राप्त नही होता है । जिस वजह से भारतीय नेवी में भर्ती होने का सपना कई लोगों के लिए सच नही हो पाता है। हमारे देश की सरकार अब आम नागरिकों के इस सपने को सच करने का मौका दे रही है । अब पुरुषों के साथ ही साथ महिलाओं को भी  इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती के द्वारा नेवी में भर्ती होने का सुअवसर प्राप्त होगा । देश के हर क्षेत्र में लड़कियां अब लड़कों से कम नही है। हर जगह अब लड़कियां , लड़कों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।  अग्निवीर नेवी रिकयुर्टमेंट के द्वारा अब लड़कियों को भारतीय नौसेना में भर्ती होकर देश का नाम उज्ज्वल करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज के आर्टिकल में हम आपको इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती ( Navy Agniveer MR recruitment 2022) से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी देने वाले है। आज हम आपको इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती 2022 क्या है, अग्निवीर महिला भर्ती पात्रता, अग्निवीर महिला भर्ती 2022  सिलेक्शन प्रोसेस,

लेख के मुख्य बिंदु

इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती 2022 क्या है ( Agniveer  Ladies Recruitment 2022 Kya Hai)

 हमारे देश की सरकार , देश वासियों के लिए इंडियन नेवी में भर्ती होने का एक बहुत ही सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है, जिसे अग्निपथ स्कीम का नाम दिया गया है। जिसके अंतर्गत आम नागरिकों को हमारे देश की तीनों सेनाओं में 4 वर्ष के लिए सम्मिलित किया जाएगा । इस 4 वर्ष के भर्ती के अंतर्गत Agnipath Scheme से जुड़ने वाले अग्निवीरों  को 6 महीने की बेसिक ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इसके अलावा नौकरी छोड़ते वक्त इन्हें सेवा निधि पैकेज  भी दिया जाएगा। अग्निवीर  योजना के तहत जो भी पुरुष और महिला हमारे देश की सेना में शामिल होंगे, उन्हें अग्निवीर कहा जायेगा। देश के युवा वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए Agneepath Army योजना एक बहुत ही सुनहरा मौका है जिसके द्वारा वे देश की सेवा कर सकते है।

अग्निवीर एमआर भर्त्ती 2022

विभाग का नाम नौसेना
योजना का नाम  अग्निपथ योजना
पद का नाम अग्निवीर एमआर
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड
कुल पद 200
लाभार्थी महिला और पुरूष
आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in

 

अग्निवीर महिला भर्ती पात्रता (Agniveer Mahila Bharti Eligibility)

  • अग्निवीर महिला बनने के लिए वर्तमान में नौसेना के जो मेडिकल और फिजिकल स्टैंडर्ड है वही मान्य रखे गये है।
  • अगर आप भी अग्निवीर बनना चाहती है तो आपको बता दें कि Agniveer  Ladies Age Limit 17 साल से 21 साल के बीच की होनी चाहिए।
  • अग्निवीर महिला स्कीम के अंतर्गत Agniveer Ladies Height and Weight की बात करें तो महिला की हाइट 4 फ़ीट 11 इंच यानी 152 इंच होनी चाहिए। 
  • अग्निवीर लेडिस भर्ती के लिए आपकी क्वालिफिकेशन 10 वीं पास होनी चाहिए ।
  • इसके साथ ही साथ आवेदन करने वाली महिला अनमैरीड होनी चाहिए। 

अग्निवीर महिला भर्ती 2022  सिलेक्शन प्रोसेस (Agniveer Ladies Recruitment 2022 Selection Process )

आपको बताना चाहेंगे कि Agniveer Ladies Scheme के अंतर्गत सिलेक्शन प्रोसेस की प्रक्रिया Indian Navy के नियमों के अनुसार ही होगी। अग्निवीर बनने के लिए महिलाओं को लिखित और फिजिकल दो तरह के टेस्ट देने होते है।  Indian Navy Agniveer के अंतर्गत 200 MR पदों के लिए नियुक्ति की जाएगी, जिसमें से 40 पद महिला अग्निवीरों के लिए आरक्षित रखी गई है।  इसके साथ ही आगे हम आपको इंडियन नेवी अग्निवीर की सेलेकशन प्रक्रिया के बारे में बताने वाले है :

  • Indian Navy MR Recruitment 2022 में भर्ती होने के लिए आपको लिखित परीक्षा देनी होगी।
  • आपको बताना चाहेंगे कि इस परीक्षा में आपको 30 मिंट का समय मिलेगा , जिसमे ऑब्जेक्टिव टाइप के क्वेश्चन आएंगे ।
  • इस एग्जाम में मैथ , साइंस और जेनरल नॉलेज से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • यदि आप इस परीक्षा से जुड़े सिलेबस और सैंपल पेपर देखना चाहते है तो इंडियन नेवी की वेबसाइट पर चले जाएं, यहाँ आपको यह उपलब्ध मिल जाएगा।
  • यदि आप लिखित परीक्षा में पास होते है तभी आप फिजिकल टेस्ट दे सकते है।
  • लिखित परीक्षा के साथ ही साथ आपको फिजिकल टेस्ट भी देना पड़ता है।
  • Agniveer Physical Test के लिए आपको 1.6 किलोमीटर की दौड़ 8 मिंट के अंदर पूरी कर लेनी होती है।
  • इसके अलावा आवेदन कर्ता को 10 सिटअप और 15 उठक बैठक भी करना होता है।
  • जब आप अग्निवीर फिजिकल टेस्ट पास कर लेते है तो आपको मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।
  • यहाँ आपको बता दें कि मेडिकल टेस्ट INS चिल्का में लिया जाएगा।
  • सारी परीक्षाओं में पास होने के बाद आपका फाइनल सेलेक्शन हो जाता है और आपको जरूरत के अनुसार पोस्टिंग दे दी जाती है। 
  • इस प्रकार आप Indian Navy Me Agniveer बन सकते है।   

अग्निपथ स्कीम के तहत महिला अग्निवीर को मिलने वाले लाभ ( Benefits Of Agnipath Scheme To Ladies Agniveer)

  • नौसेना में सेवा की जरूरत के अनुसार युवा महिलाओं को नेवी में शामिल किया जाएगा। 
  • अग्निवीर नौसेना महिला भर्ती 2022  के तहत पुरुष और महिला दोनों को ही अग्निवीर बनकर भारत माता की सेवा करने का मौका प्रदान किया जाएगा। 
  • Agniveer Ladies Recruitment 2022  के अंतर्गत नेवी में भर्ती होने वाली महिलाओं को भर्ती के 4 सालों के दौरान, 10 सप्ताह से लेकर 6 माह की बेसिक ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी ।

 

  • Agnipath Yojana के तहत महिला अग्निवीर को नौकरी के दौरान 48 लाख रुपये का गैर अंशदायी बीमा की सुविधा भी प्राप्त होगी।

 

  • इसके अलावा Mahila Agniveer को कैंटीन की फैसिलिटी भी मिलेगी।
  • इसके साथ ही साथ महिला अग्निवीर योजना के तहत  आर्मी हॉस्पिटल में मेडिकल सुविधाएं भी प्राप्त होगी।
  • अग्निपथ योजना के अंतर्गत नौकरी के दौरान अगर किसी महिला अग्निवीर की मौत हो जाती है तो उसके बाद उनके परिवार को एकमुश्त 40 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
  • अगर नौकरी के दौरान महिला अग्निवीर दिव्यांग होती है तो उन्हें डिसेबिलिटी के अनुसार मदद राशि दी जाती है। यहाँ आपको यह भी बताना चाहेंगे कि यह राशि आपको एक बार ही मिलेगी।
  • महिला अग्निवीर बनने के बाद आपको पहले साल महीने के 30 हजार रूपये मिलेंगे।
  • इसके बाद के दूसरे साल हर महीने आपको 40 हजार रुपये महीने के मिलेंगे।
  • अग्निपथ स्कीम के तहत महिला अग्निवीर को तीसरे साल हर महीने 36 हजार 500 रुपये की सैलरी मिलेंगे।
  • Agnipath Scheme के चौथे साल लेडीज अग्निवीर को 40 हजार रुपये प्रति महीने प्राप्त होगी। 
  • जैसा कि हमनें आपको बताया कि अग्निपथ स्कीम के तहत महिला अग्निवीरों को चार साल के लिए देश की सेवा करने का मौका मिलेगा। 
  • इसके बाद जब महिला अग्निवीर रिटायर होती है तो Agniveer Ladies Vacancy के अनुसार प्रत्येक बैच से 25 प्रतिशत लेडीज अग्निवीर को परमानेंट नौकरी मिलेगी। जिसका अर्थ है कि पहले बैच में  600 महिला अग्निवीरों की नियुक्ति कर जाएगी। 
  • इसके अलावा  इस योजना के तहत महिला अग्निवीरों को अन्य भत्ते भी प्राप्त होंगे।
  • महिला अग्निवीर अग्निपथ योजना 2022 के द्वारा महिला अग्निवीरों को देश की ITI और अन्य शिक्षण संस्थानों से सेना में भर्ती लिया जाएगा।

 

  • इसके साथ ही साथ  महिला अग्निवीरों को राज्यों, Public Sector Undertaking और मंत्रालय में नौकरी करने के लिए प्राथमिकता भी प्राप्त होगी। 
  • इस योजना के माध्यम से हमारे देश के युवा महिलाओं को ,  नेवी में जाने का और भविष्य में एक कुशल नागरिक बनने का सुनहरा अवसर मिलेगा। 
  • इसके  अलावा इस योजना के द्वारा आप महिला अग्निवीर बनकर अन्य कई तरह की सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते है जिनमें इन्शुरन्स स्कीम के साथ भविष्य में नौकरी के अनेक अवसर भी शामिल है।
  • आपको बता दें कि Mahila Agniveer Scheme के अंतर्गत महिला अग्निवीर को समग्र निधि योजना का भी लाभ मिलेगा , जिसमें उनकी सैलरी का 30 फीसदी हिस्सा हर महीने इस योजना के तहत लिया जाएगा।
  • इसके अलावा महिला अग्निवीर स्किम के तहत व्याज के साथ सेवा  निधि पैकेज की भी सुविधा भी मिलती है। अर्थात Agniveer Mahila Bharti के माध्यम से नौसेना में 4 साल की सेवा देने वाले अग्निवीर महिलाओं को अच्छी सैलरी के साथ ही साथ नौकरी छोड़ते वक़्त , सेवा निधि पैकेज की भी प्राप्ति होगी ।
  • Agniveer Mahila Vacancy 2022  Scheme के अंतर्गत शार्ट टर्म के लिए ही महिलाओं को नेवी में भर्ती होने का मौका  मिलेगा , इसकी अवधि 4 साल है।
  • Agniveer Mahila Navy Bharti के दौरान Agniveer Mahilaon  को सेवा निधि पर किसी भी प्रकार का टैक्स भी नही देना पड़ेगा।
  • अग्निपथ नेवी  में प्रथम और द्वित्य वर्ष 3 हजार  और तीसरे / चौथे वर्ष इतनी ही भर्तियां ली जाएंगी।
  • अग्निपथ महिला भर्ती  2022 के अंतर्गत महिला अग्निवीरों को Fire Control System से लैस किया जाएगा साथ ही हैंड हेल्ड टारगेट सिस्टम , होलोग्राफिकस नाइट , भी जवानों के हाथ दिए जाएंगे।
  • Agneepath Mahila Recruitment के लिए महिला भर्ती पूरे देश में आयोजित की जाने वाली है।
  • Agniveer Nausena Mahila Bharti 2022  के लिए महिला युवा अग्निवीर का चयन मेरिट के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।  यह चयन नेवी की आवश्यकता के अनुसार की जाएगी।
  • महिला अग्निवीरों को इस योजना के माध्यम से 10.04 लाख रुपयों की प्राप्ति होगी, जिस पर कोई टैक्स भी नही देना पड़ेगा।
  • अग्निवीर योजना के अंतर्गत महिला अग्निवीरों को Indian Navy में Agniveer SSR और Agniveer MR के पदों में भर्ती ली जाएगी।
  • अगर आप अग्निवीर एसएसआर  के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए जरूरी क्वालिफिकेशन 12th रखी गई है।
  • इसके अलावा अगर आप अग्निवीर एमआर के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए 10 वीं पास की योग्यता रखी गई है।
  • इन दोनों पदों के लिए आवेदन करने हेतु महिला अग्निवीरों की आयु सीमा 23 साल निर्धारित की गई है।

 

अग्निवीर एमआर और  एसएसआर के लिए निर्धारित मानदंड

  • जैसा कि हमनें आपको बताया कि Agniveer SSR के लिए आवेदन करने हेतु आपको 10 वीं पास होना होगा।
  • इसके पद के लिए निर्धारित आयु सीमा 17.5 साल से लेकर 23 साल रखी गई है।
  • इसके साथ ही साथ इस पदों के लिए आवेदन करने हेतु आपको मैथ और फिजिक्स के साथ ही साथ 12 क्लास में बायलॉजी, केमिस्ट या कंप्यूटर साइंस में से कोई एक विषय होना चाहिए।
  • आपको बताना चाहेंगे कि अग्निवीर एमआर में तीन कैटेगरी में आवेदन लिया जा रहा है जिनमें स्टीवार्ड , हाईजिनिस्ट और शेफ है। 

 

महिला अग्निवीर बनने के लिए आवेदन कैसे करें ( Indian Navy Agniveer Apply Online 2022 

  • Navy Agniveer Registration 2022 के लिए आवेदन करने हेतु आपको joinindiannavy.gov.in को वेबसाइट पर जाना होगा।
  • महिला अग्निवीर योजना के लिए आपको वेबसाइट पर रजिस्टर करना पड़ता है। 
  • इंडियन नेवी के वेबसाइट में रजिस्टर करने के लिए आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लेना होता है।
  • वेबसाइट पर आपको Current Opportunities के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपके सामने एक एप्लिकेशन फॉर्म खुल जायेगा , जिसमें आपको मांगी गई जानकारियों को भर लेना है और मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपलोड करके  Submit के बटन पर क्लिक कर लेना है।

इस प्रकार आज के लेख में हमनें आपको इंडियन नेवी अग्निवीर एमआर भर्ती से जुड़ी हर प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है ताकि आप भी महिला अग्निवीर योजना  के लिए आवेदन करके Navy Agniveer MR recruitment 2022 का लाभ उठा सके। उम्मीद करते है कि आपको यह आर्टिकल अवश्य पसंद आया होगा। 

F & Q

प्रश्न: – क्या अग्निपथ योजना के माध्यम से पुरुषों और  महिलाओं दोनों को अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने का मौका प्राप्त होगा ?

उत्तर :- जी हाँ ! इस योजना के द्वारा से देश की महिलाओं और पुरुषों को सेना की आवश्यकता के अनुसार महिला अग्निवीर बनने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

प्रश्न : – क्या सेलेक्ट किये गए अग्निवीरों को इस योजना के माध्यम से इन्शुरन्स कवर भी दिया जाएगा ?

उत्तर: –   Agneepath Navy Scheme के तहत अग्निवीरों को  48, 00000 रुपयों का इन्शुरन्स कवर भी मिलेगा ।

प्रश्न :- नौसेना एसएसआर पद के भर्ती के लिए कितने किलो मीटर की दौड़ लगानी पड़ती है ?

उत्तर :- Navy SSR पद में भर्ती के लिए 1.6 किलो मीटर की दौड़ लगानी पड़ेगी।

प्रश्न :- क्या विवाहित महिलाएं भी महिला अग्निवीर बन सकती है ?

उत्तर :- Navy Mahila Agniveer बनने के लिए महिलाओं का अविवाहित होना जरूरी है।

प्रश्न  :- इंडियन नेवी एमआर में आवेदन की  लास्ट डेट कब है ?

उत्तर :- Indian Navy MR में आवेदन की लास्ट डेट 30 जुलाई 2022 है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!