मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022: Free Smartphone Yojana. Mukhyamantri Digital Seva Yojana

आर्टिकल को रेटिंग दें

दोस्तों, कोरोना काल के बाद से हमारा देश डिजिटलीकरण की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। फिर चाहे वो किसी भी प्रकार का क्षेत्र हो, चीजों की खरीददारी करनी हो या फिर भुगतान , हमलोग हर जगह स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है । दूसरे शब्दों में आप यह भी कह सकते है कि आज के इस आधुनिक युग में स्मार्ट फ़ोन हमारे दैनिक जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने राजस्थान की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से राजस्थान की महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा । आज के आर्टिकल में हम आपको Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ देने वाले है। आज हम आपको फ्री स्मार्टफोन योजना क्या है, Rajasthan Mukhyamantri Digital Seva Yojana की विशेषताएं क्या है, Free Smartphone Yojana 2022 के लिए पात्रताएँ क्या है, इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु कौन – कौन से डाक्यूमेंट्स लगते है, मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, राजस्थान फ्री स्मार्टफोन योजना सूची कैसे देखें आदि के बारे में बताएंगे ।

लेख के मुख्य बिंदु

मुख्यमंत्री डिजिटल योजना क्या है (Mukhyamantri Digital Yojana Kya Hai )

राजस्थान के महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए राजस्थान सरकार की ओर से मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन उपलब्ध कराई जाएगी ताकि महिलाओं को भी प्रगति की ओर बढ़ने का अवसर प्राप्त हो सके। इसके साथ ही साथ फ्री स्मार्टफोन योजना राजस्थान के द्वारा महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन के साथ 3 साल के लिए फ्री इंटरनेट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि Mukhyamantri Digital Yojana के द्वारा हर महीने 5 से 10 जी बी मुफ्त डेटा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कि महिलाएं इंटरनेट की सुविधा का लाभ उठा सके।  इसके अलावा इस योजना के माध्यम से मुफ्त स्मार्टफोन के साथ,  फ्री इंटरनेट और फ्री कॉलिंग की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। इसे अलावा सरकार इन स्मार्टफोन की मदद से महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारियाँ पहुँचाना भी सुनिश्चित करेगी।  

Highlights Of Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022

योजना का नाम मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 
योजना का वर्ष 2022
योजना किसने शुरू किया राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 
आधिकारिक वेबसाइट जल्द शुरू की जाएगी
राज्य राजस्थान 
आवेदन का प्रकार ऑनलाइन / ऑफलाइन
लाभार्थी राजस्थान की महिलाएं
योजना का उद्देश्य महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन एवं मुफ्त इंटरनेट की सुविधा प्रदान करना

 

राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की विशेषताएं ( Rajasthan Mukhyamantri Digital Seva Yojana Features)

 

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान की घोषणा की थी।  
    • Rajasthan Free Smartphone Yojana का लाभ इस योजना के लिए पात्र महिलाओं को ही दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना राजस्थान के माध्यम से राज्य की महिलाओं को मुफ्त में स्मार्ट फ़ोन प्रदान किया जाएगा।
  • राजस्थान की महिलाओं को डिजिटल बनाने की दिशा की ओर अग्रसर करने हेतु मुफ्त स्मार्टफोन के साथ ही साथ 3 साल तक कि फ्री इंटरनेट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना की विशेष बात यह भी है कि महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन योजना के अंतर्गत समार्टफोन लेने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतना नही करना पड़ेगा।
  • Mukhyamantri Digital Seva Yojana Rajasthan का लाभ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को प्रदान किया जाएगा।
  • इसके साथ ही साथ राजस्थान सरकार सभी सरकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुँचाने का कार्य करेगी।
  • राजस्थान की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  •  स्मार्टफोन के मिलने से महिलाएं भी इंटरनेट की सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगी।
  • इस योजना के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा।
  • राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के माध्यम से मिलने वाले समार्टफोन में राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की ऍप्लिकेशन पहले से ही इनस्टॉल होगी ताकि महिलाएं आसानी से सरकारी योजनाओं के बारे में जाने और उनसे जुड़ सकें।
  • आपको बता दे कि राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रहे स्मार्टफोन में 3 साल तक के लिए फ्री इंटरनेट की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। 
  •  इस योजना के माध्यम से मिलने वाले स्मार्टफोन में फ्री इंटरनेट के साथ ही साथ फ्री कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी।
  • जहाँ तक बात मिलने वाले स्मार्टफोन की है तो आपको बताना चाहेंगे कि यह स्मार्टफोन Made In India होगा । जिसमें 5.5 इंच का डिस्प्ले , स्मार्टफोन में कम से कम क्वार्ड कोर 1.2 – 1.6 Ghz प्रोसेसर, 2 जी बी रैम , 32 जी बी मेमोरी , 3200 MaH बैटरी होगा।
  • इसके अलावा दिए जाने वाले फ़ोन में कम से कम 8 मेगा पिक्सल कैमरा के साथ ड्यूल सिम फैसिलिटी भी होगी।
  • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के द्वारा महिलाओं को आधुनिक समय के अनुसार स्मार्टफोन प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा तथा महिलाएं भी विकास की ओर गतिशील बनेंगी। 
  • राजस्थान निःशुल्क स्मार्टफोन योजना के माध्यम से मिल रहे स्मार्टफोन के द्वारा राज्य की महिलाएं भी रोजगार के अवसर ढूंढ पाएंगी।  
  • जैसा कि आजकल शिक्षा से संबंधित जानकारियाँ भी ऑनलाइन प्राप्त कर ली जाती है। अतः फ्री इंटरनेट की सुविधा का इस्तेमाल करके महिलाएं भी शिक्षित बनेंगी।

 

मुख्यमंत्री डिजिटल योजना के लिए मानदंड (Mukhyamantri Digital Yojana 2022 Eligibility)

Mukhyamantri Digital Seva Scheme 2022 के लिए राजस्थान सरकार द्वारा कुछ मानदंड निर्धारित किये गए है , जिसके अनुसार पात्र होने पर ही आपको मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा स्कीम 2022 के लिए पात्र माना जायेगा आगे हम आपको मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना पात्रता के बारे में बताने वाले है :-

  • आवेदन करने वाली महिला राजस्थान राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • मुफ्त स्मार्टफोन योजना राजस्थान का लाभ केवल उन परिवार वालों को ही दिया जाएगा, जिनका नाम चिरंजीवी योजना के तहत आता है।
  • मुफ्त समार्टफोन योजना का लाभ केवल चिरंजीवी परिवारों की महिला मुख्य को ही दिया जाएगा।
  • Free Smartphone Yojana के लिए आवेदन केवल राजस्थान की महिलाएं ही कर सकती है।  

फ्री स्मार्टफोन योजना राजस्थान 2022 के लिये जरूरी दस्तावेज (Documents Required For Free Smartphone Yojana Rajasthan 2022)

फ्री स्मार्टफोन योजना राजस्थान के लिए आवेदन करने हेतु आपको निम्नलिखित दस्तावेज देने पड़ते है :- 

 

  • निवास प्रमाण पत्र
  • महिला मुखिया का जनाधार कार्ड
  • चिरंजीवी योजना कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  •  ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो

 

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना रजिस्ट्रेशन (Mukhyamantri Digital Seva Yojana Registration)

अगर आप भी Free Smartphone Yojana Online Registration करना चाहते है तो आपको बता दें कि अभी केवल राजस्थान सरकार द्वारा फ्री स्मार्टफोन योजना राजस्थान की घोषणा की गई है उम्मीद है कि जल्द ही राजस्थान सरकार इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु  Mukhyamantri Digital Seva Yojana Official Website जारी करेगी । फिलहाल आवेदन के लिए किसी भी प्रकार की Mukhyamantri Digital Seva Yojana Website जारी नही की गई है। अतः मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के लिए अप्लाई करने हेतु आपको थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा। जैसे ही सरकार द्वारा  फ्री स्मार्टफोन योजना 2022 से संबंधित कोई भी जानकारी मुहैय्या कराई जाएगी। इसके बारे में हम अपने लेख में अपडेट करके आपको जरूर बताएंगे। 

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 लिस्ट (Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 List)

अगर आप फ्री स्मार्टफोन योजना List देखना चाहते है तो आगे हम आपको इसके बारे में स्टेप वाइज बताने वाले है जिसका अनुसरण करके आप आसानी से Free Smartphone Yojana List Check कर सकते है :

  • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको Rajasthan State Portal की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गए https://rajasthan.gov.in/ लिंक पर भी क्लिक कर सकते है।
  • इसके होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की  स्थिति जाने का विकल्प दिखेगा , जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा , जिसमें आपको अपना जनाधार नंबर दर्ज कर लेना होता है। 
  •   अपना जनाधार नंबर दर्ज कर लेने के बाद दिए गए सर्च के विकल्प पर क्लिक कर लें।
  • इसके बाद अगले पेज पर आपका नाम, आपके पिता का नाम  , एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि जानकारी दिखाई देगी।
  • अगर आपके एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा हुआ दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आप राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के पात्र है । जिसका मतलब है कि आपको इस योजना के लाभ मिलेगा। 

Conclusion ( निष्कर्ष)

इस प्रकार आज के आर्टिकल में हमनें आपको मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है, ताकि आप भी Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 का लाभ उठा सके। हम उम्मीद करते है कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। 

F & Q

प्रश्न :- क्या मैं भी मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हूँ ?

उत्तर :- अगर आपका परिवार चिरंजीवी योजना के अंतर्गत आता है तो आप भी Mukhyamantri Digital Seva Yojana का लाभ प्राप्त कर सकते है

प्रश्न :- क्या सिर्फ महिलाएं ही स्मार्ट फ़ोन योजना का लाभ उठा सकती है ?

उत्तर :- जी हाँ ! राजस्थान फ्री स्मार्ट फ़ोन योजना का लाभ केवल राजस्थान की महिलाएं ही उठा सकती है।

प्रश्न :- Mukhyamantri Digital Seva Yojana की घोषणा कब और किसके द्वारा की गई है ? 

उत्तर :- इस योजना की घोषणा राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा उनके बजट भाषण 2022- 2023 में 23 फरवरी को की गई थी।

प्रश्न :- क्या बिना चिरंजीवी कार्ड के राजस्थान डिजिटल सेवा योजना का लाभ प्राप्त होगा ?

उत्तर :- Rajasthan Digital Seva Yojana के लाभ प्राप्ति हेतु चिरंजीवी कार्ड का होना आवश्यक है।

प्रश्न :- राजस्थान मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

उत्तर :- इस योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की महिलाओं को निःशुल्क स्मार्टफोन प्रदान करके डिजिटल सेवा को सुलभ करवाना है। 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!