Jharkhand Fasal Rahat Yojana : झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन दोस्तों, जैसा कि हम सभी जानते है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारे देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से खेती पर निर्भर है लेकिन कई बार फसलों को मौसम की मार भी झेलनी पड़ती है जिस वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचता है और किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ जाता है। यही कारण है कि हमारे देश की सरकार किसानों के लिए समय समय पर नई नई योजनाओं की शुरुआत करती रहती है ताकि किसानों को सरकार द्वारा आर्थिक मदद पहुंचाई जा सके। झारखण्ड सरकार ने किसानों के हित के लिये एक ऐसी ही योजना की शुरुआत की है जिसका नाम झारखंड फसल राहत योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को बीमा कंपनी द्वारा पंजीकृत किया जाएगा ताकि प्राकृतिक कारणों से फसल के नुकसान होने पर किसानों को आर्थिक मदद प्रदान की जा सके। आज के आर्टिकल में हम आपको Jharkhand Fasal Rahat Yojana से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ देने वाले है जिनमें Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2022 क्या है, झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए पात्रता क्या – क्या है, इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन – कौन से है, इस योजना की लाभ , झारखंड फसल राहत योजना ऑनलाइन पंजीकरण , इस योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर आदि है।
झारखंड फसल राहत योजना 2022 क्या है (Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2022 Kya Hai)
JRFRY Jharkhand सरकार द्वारा, किसानों के लिए शुरू की गई योजना है। जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान से बचाना है। हर साल प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को फसलों का बहुत नुकसान होता है जिसके कारण कई किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब भी हो जाती है। इस योजना के अंतर्गत अगर किसानों को किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा के कारण फसल का नुकसान होता है तो पंजीकृत बीमा कंपनी द्वारा किसान को हुए नुकसान की राशि प्रदान की जाएगी। झारखंड फसल राहत योजना के तहत सूखा पड़ना , ओले गिरना जैसी प्राकृतिक आपदाओं को पंजीकृत किया गया है। झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपयों का बजट भी निर्धारित किया गया है। Jharkhand Fasal Rahat Yojana का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानो को इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत करवाना है ताकि किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान में आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा सके। फसल राहत योजना झारखण्ड के साथ ही साथ राज्य सरकार ने किसानों का कर्जा माफ करने का भी फैसला किया है, जिसके लिए सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपये का बजट भी तय किया गया है। JRFRY का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनके फसलों के खराब होने से हुए नुकसान से उभारने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है ताकि वे एक बार फिर से अपने पैरों पर खड़े होकर फसल उत्पादन कर सकें। JFRY से झारखंड के किसानों का विश्वास बढेगा जिसे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
Highlights Of Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2022
योजना का नाम | झारखंड राज्य फसल राहत योजना |
योजना का वर्ष | 2022 |
राज्य | झारखंड |
योजना किसने शुरू की है | झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन |
योजना के लाभार्थी | झारखंड के किसान |
योजना का उद्देश्य | किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के लिए वित्तीय राशि प्रदान करना है |
विभाग | कृषि विभाग झारखंड |
आधिकारिक वेबसाइट | jrfry.jharkhand.gov.in |
झारखंड फसल राहत योजना की विशेषताएं (Jharkhand Fasal Rahat Yojana Features)
- झारखंड फसल राहत योजना का लाभ झारखंड के सभी किसानों को मिलेगा।
- फसल राहत योजना झारखंड के माध्यम से किसानों के अंदर विश्वास बढेगा , जिससे वे ज्यादा से ज्यादा फसलों का उत्पादन कर सकेंगे।
- Fasal Rahat Yojana Jharkhand के माध्यम से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई प्राप्त होगी।
- इस योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओले गिरना, सूखा पड़ना आदि से हुई नुकसान की राशि बीमा कंपनी द्वारा पंजीकृत किसानों को दी जाएगी।
- फसल राहत योजना के लिए झारखंड सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपयों का बजट भी निर्धारित किया गया है ताकि अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके।
- झारखंड फसल राहत योजना के द्वारा किसानों के अंदर हौसला बढेगा, जिससे वे ज्यादा से ज्यादा फसलों का उत्पादन कर सकेंगे।
- Jharkhand Fasal Rahat Yojana 2022 के अंतर्गत पंजीकृत हुए किसानों को एक तय प्रीमियम की राशि का भुगतान करना पड़ेगा।
- इस योजना के तहत किसान बिना डरे अधिकतम फसल का उत्पादन करेंगे जिससे उनके आय में भी वृद्धि होगी।
- झारखंड फसल राहत योजना के तहत किसानों द्वारा फसलों के लिए लिया गया ऋण भी माफ कर दिया जाएगा।
- झारखंड फसल राहत योजना 2022 के अंतर्गत किसानों का कर्ज माफ होने से उन्हें बहुत राहत मिलेगी , जिससे वे और भी ज्यादा फसल का उत्पादन कर सकेंगे।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन हेतु किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नही करना पड़ता है।
- झारखंड किसान फसल राहत योजना के अंतर्गत किसानों को डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत किसानों का कर्जा माफ करने के लिए 2000 करोड़ रुपये का बजट भी निर्धारित किया गया है।
- ऋण माफ करने के लिए सराकर द्वारा एक पोर्टल की भी शुरुआत की गई है , जिसमें किसानों का सभी डेटा इकट्ठा किया जाएगा।
- कर्ज माफी के उद्देश्य को पूरा करने के लिए सभी बैंकों से ऋण लिए हुए सभी किसानों को आधार इनेबल किया जा रहा है। वर्तमान में 12 लाख लोन अकॉउंट में से 6 लाख तक के लोन एकाउंट का आधार इनेबल किया जा चुका है।
झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना पात्रता क्या है ( Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Eligibility )
आपको बता दें कि अगर आप भी झारखंड राज्य फसल राहत योजना 2022 के लिए आवेदन करना चाहते है तो झारखंड सरकार द्वारा इसके लिए निम्नलिखित मानदंड निर्धारित की गई है जिसके अनुसार पात्र होने पर ही आपको JRFRY 2022 का लाभ दिया जाएगा :
- आवेदन कर्ता झारखंड राज्य का निवासी होना चाहिए।
- आवेदन कर्ता एक किसान ही होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले का खेत, उनके नाम पर ही होना चाहिये।
- अगर आवेदन करने वाला किसान पहले से ही किसी सरकारी योजना का लाभ उठा रहा है तो वे इस योजना का लाभ नही उठा पाएंगे।
- आवेदन कर्ता किसी अन्य सरकारी बीमा योजना का लाभ न ले रहा हो।
झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए दस्तावेज ( Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Documents)
फसल राहत योजना 2022 के लिए आवेदन करने हेतु आपको नीचे बताये गये डाक्यूमेंट्स भी देने पड़ते है अतः आवेदन करने से पूर्व हमारे द्वारा बताए गए दस्तावेज अपने पास अवश्य रख लें।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- खेत का खाता नंबर / खेत का खसरा नंबर
- बैंक डिटेल्स
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
झारखण्ड फसल राहत योजना ऑनलाइन अप्लाई ( Jharkhand Fasal Rahat Yojana Online Apply)
अगर आप भी Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Online Apply करना चाहते है तो आगे हम आपको इसके पूरे प्रोसेस की जानकारी विस्तार में देने वाले है जिसका अनुसरण करके आप भी आसानी से कर सकते है :-
- झारखंड फसल राहत योजना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले JRFRY की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं इस फिर दिये गए लिंक https://jrfry.jharkhand.gov.in/ पर भी क्लिक कर सकते है।
- इसके होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण करें का विकल्प मिलेगा , जिस पर आपको क्लिक कर लेना होता है।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने Jharkhand Fasal Rahat Yojana Form Pdf ( झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना Form Pdf) खुल जायेगा।
- आप चाहें तो यहाँ से Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Form Pdf Download भी कर सकते है।
- अब आपको Jharkhand Fasal Rahat Yojana Form Pdf में पूछी गई सारी जानकारियों को अच्छे से भर लेना होता है एवं मांगे गए दस्तावेजों के साथ Register के विकल्प पर क्लिक कर लेना होता है।
- इस प्रकार आप झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना Online Registration कर सकते है।
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Application Form PDF Download
पंजीकरण के लिए आवेदन प्रपत्र | Click Here |
रैयत के लिए घोषणा पत्र / शपत पत्र | Click Here |
सहमति पत्र गैर रैयत | Click Here |
झारखंड फसल राहत योजना किसान लॉगिन कैसे करें ( Jharkhand Fasal Rahat Yojana Kisan Login Kaise Kare )
- किसान लॉगिन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा ।
- इसके होम पेज पर आपको किसान लॉगिन करें का विकल्प मिलेगा , जिस पर क्लिक कर लें।
- अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुल जायेगा , यहाँ पर आपको दो विकल्प देखने को मिलेंगे
- Login With Password
- Login With OTP
- यहाँ पर आपको अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लेना है।
- इसके बाद दिए गए कैप्चा कोड को भरकर Login के विकल्प पर क्लिक कर लें।
- इस प्रकार आप झारखंड फसल राहत योजन किसान लॉगिन कर पाएंगे।
फसल राहत योजना झारखंड हेल्पलाइन नंबर (Fasal Rahat Yojana Jharkhand Helpline number)
अगर आप झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेना चाहते है तो आपको बता दें कि झारखंड सरकार द्वारा Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana के लिए निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी की गई है जिसके द्वारा आप संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
JRFRY Toll Free Helpline Number : 1800-123-1136
Email Id : [email protected]
इस प्रकार आज के आर्टिकल में हमनें आपको झारखण्ड फसल राहत योजना से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है ताकि आप भी Jharkhand Fasal Rahat Yojana का लाभ उठा सके। आशा करते है की आपको हमारा यह लेख अवश्य पसंद आया होगा।
F & Q
प्रश्न :- झारखंड फसल राहत योजना को किस योजना के स्थान पर शुरू किया गया है ?
उत्तर :- झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना को फसल बीमा योजना के स्थान पर शुरू किया गया है।
प्रश्न :- क्या दूसरे राज्य के किसान भी फसल राहत योजना का लाभ उठा सकते है ?
उत्तर :- जी नहीं ! केवल झारखंड राज्य के किसान ही Jharkhand Fasal Rahat Yojana का लाभ प्राप्त कर सकते है।
प्रश्न :- क्या फसल राहत योजना झारखंड के लिए आवेदन करने हेतु राज्य के किसानों को किसी शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा ?
उत्तर :- जी नहीं ! Jharkhand Fasal Rahat Yojana के लिए आवेदन करने हेतु आपको किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
प्रश्न :- झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए आवेदन फॉर्म कहाँ से प्राप्त कर सकते है ?
उत्तर :- यदि आप झारखंड राज्य फसल राहत योजना के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना चाहते है तो इसके लिए आपको JRFRY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
प्रश्न :- Jharkhand Fasal Rahat Yojana को किसके द्वारा शुरू किया गया है ?
उत्तर :- झारखंड फसल राहत योजना को झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के माध्यम से शुरू किया गया है।