Gujrat Vidhva Sahay Yojana Apply Online, Form, Eligibility Check

4/5 - (1 vote)

दोस्तों,  हमारे देश में आज भी विधवा स्त्रियों की स्थिति अच्छी नही है, आज भी समाज में विधवाओं को लेकर भेद भाव किया जाता है या फिर आप यह भी कह सकते है कि समाज में आज भी विधवाओं को समान अधिकार नही मिलता है जिस कारण पति के मृत्यु के बाद उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है क्योंकि परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उनके कंधे पर आ जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गुजरात की राज्य सरकार ने Gujrat Vidhva Sahay Yojana को शुरू किया है ताकि राज्य के विधवा महिलाओं को सरकार के तरफ से आर्थिक लाभ प्रदान किया जा सकें। आज हम आपको  (Form) Gujarat Vidhva Sahay Yojana: Apply Online, Eligibility Check से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ देने वाले है ताकि इस योजना से जुड़ी सभी डिटेल्स आपको मिल सकें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Gujrat Vidhva Sahay Yojana क्या है , इस योजना के निर्धारित मानदंड क्या है, Gujrat Vidhva Sahay Yojana के लिए कौन कौन से डाक्यूमेंट्स लगते है, इस योजना के क्या लाभ है, Gujrat Vidhva Sahay Yojana आवेदन कैसे किया जा सकता है आदि के बारे में बताएंगे।

लेख के मुख्य बिंदु

विधवा सहाय योजना गुजरात 2022 क्या है (Vidhva Sahay Yojana Gujrat Kya Hai )

इस योजना को गुजरात के राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत राज्य की विधवा महिलाओं को गुजरात सरकार के तरफ से मासिक पेंशन प्रदान किया जाएगा। आपको बता दें कि पहले इस योजना का नाम गुजरात विधवा सहाय योजना था जिसका नाम बाद में बदलकर गंगा स्वरूप योजना रख दिया गया है। विधवा सहाय योजना गुजरात का लाभ राज्य के 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच की विधवा महिलाओं को ही प्रदान किया जाएगा। इस योजना को गुजरात के आर्थिक रूप से बेबस और बेसहारा विधवा महिलाओं को प्रति महीने सहायता राशि प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। Vidhva Sahay Yojana Gujrat के अंतर्गत राज्य की विधवा महिलाओं को प्रति महीने 1250 रुपये की आर्थिक मदद राशि प्रदान की जाएगी। आपको बता दें कि अप्रैल 2019 से गुजरात सरकार ने यह पेंशन राशि 1000 रुपयों से बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी है। 

गुजरात गंगा स्वरूप योजना के अंतर्गत गुजरात की उन सभी विधवा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जिनके पति के गुजरने के बाद उनके और उनके परिवार की देखभाल करने वाला कोई भी नही है। इस योजना के द्वारा मिलने वाली मासिक पेंशन राशि से विधवा महिलाओं को अपनी रोजमर्रा के खर्चे के लिए किसी दूसरे पर आश्रित नही रहना पड़ेगा। Gujrat Ganga Swaroop Yojana 2022 के द्वारा सभी विधवा महिलाओं को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे कि वे अपने जीवन स्तर को ठीक कर पाएंगी। आज भी हमारे समाज में ऐसी कई विधवा महिलाएं है जो कि पढ़ी लिखी न होने के कारण या गरीब होने के कारण अपने पति के मृत्यु के बाद बाहर कमाने नही जा पाती है , उन महिलाओं को विधवा सहाय योजना के द्वारा हर महीने पेंशन की राशि मिलने से वे स्वयं अपने जीवन के छोटे बड़े खर्चे उठा पाएंगी। गुजरात सरकार ने पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के खाते तक पहुँचाने के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम पोर्टल को शुरू किया है। गुजरात राज्य सरकार ने ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में वार्षिक आय के पात्रता को दोगुना कर दिया है। इस योजना का लाभ ज्यादा से ज़्यादा महिलाओं तक पहुंचाने के लिए गुजरात राज्य सरकार ने लाभार्थियों की संख्या को 1. 64 लाख से बढ़ाकर 3.70 लाख कर दी है।

Highlights Of Gujrat Vidhva Sahay Yojana 2022

योजना का नाम  गुजरात विधवा सहाय योजना  / गंगा स्वरूप योजना
  वर्ष 2022
देश भारत
योजना किसके द्वारा शुरू की है गुजरात सरकार के द्वारा      
योजना के लाभार्थी गुजरात की विधवा महिलाएं   
योजना का उद्देश्य  राज्य की विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना
वित्तीय सहायता राशि 1250 रुपये
आधिकारिक वेबसाइट https://bharuch.gujarat.gov.in/home
आवेदन शुल्क 20 रुपये
आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन मोड 

 

गंगा स्वरूप योजना का उद्देश्य ( Aim Of Ganga Swaroop Yojana )

Ganga Swaroop Yojana Gujrat का उद्देश्य उन महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना है जिनके पति के मृत्यु के बाद कोई सहारा नही रहता है। आज भी कई ऐसी विधवा महिलाएं है जिन्हें जीवन निर्वाह के लिए कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है , ऐसे में गुजरात सरकार द्वारा लांच की गई गंगा स्वरूप योजना के द्वारा उन महिलाओं की आर्थिक मदद की जा सकेगी। इस योजना का उद्देश्य विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर , उनके जीवन स्तर में सुधार करना है ताकि अपने खर्चों के पूर्ति हेतु उन्हें किसी पर भी निर्भर न रहना पड़े। विधवा सहाय योजना के द्वारा राज्य के विधवा महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

गुजरात विधवा सहाय योजना से मिलने वाले लाभ ( Benefits Of Gujrat Vidhva Sahay Yojana)

  •  गुजरात विधवा सहाय योजना के अंतर्गत गुजरात राज्य की सभी विधवा महिलाएं आवेदन कर सकती है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य की सभी विधवा महिलाओं को प्रति महीने 1250 रुपये की पेंशन राशि प्रदान की जाती है।
  • इस योजना के तहत मिलने वाली पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाती है।
  • इस योजना के माध्यम से मिलने वाली पेंशन की राशि हर महीने के पहले सप्ताह में लाभार्थी के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
  • गंगा स्वरूप योजना गुजरात के माध्यम से गुजरात राज्य के 33 जिलों में करीबन  3.70 लाख विधवाओं को फायदा पहुंचेगा।
  • इस योजना के माध्यम से मिलने वाली पेंशन राशि से गरीब और बेसहारा विधवा महिलाएं अपने रोजमर्रा के खर्चों का वहन स्वयं कर सकेंगी।
  • इस योजना के द्वारा विधवा महिलाएं अपने परिवार के लिए सहारा बनकर बच्चों की शिक्षा, घर के खर्चे आदि को पूरा कर सकेंगी।
  • बहुत सारी विधवा महिलाएं ऐसी भी जो शिक्षित  न होने के कारण अथवा पारिवारिक मजबूरियों के कारण घर से बाहर काम करने के लिए नही जा सकती है लेकिन गंगा स्वरूप योजना के माध्यम से अब उन्हें प्रति महीने 1250 रुपयों का पेंशन मिलेगा जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
  • इस योजना के द्वारा आर्थिक मदद मिलने से अब विधवा महिलाओं को परिवार पर बोझ नही समझा जाएगा।
  • Vidhva Sahay Yojana Gujrat का उद्देश्य विधवा महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

गुजरात विधवा सहाय योजना के लिये निर्धारित पात्रताएँ ( Gujrat Vidhva Sahay Yojana Eligibility )

  • आवेदन कर्ता गुजरात राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • गुजरात विधवा सहाय योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच की होनी चाहिए।
  • अगर पूर्व पति की मृत्यु के बाद महिला ने दूसरा विवाह कर लिया है तो उन्हें इस योजना का लाभ नही मिलेगा।
  • आवेदिका को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्हें पहले से किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ न मिल रहा हो।
  • इसके साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वार्षिक आय पात्रता  1 लाख 20 हजार रुपये और शहरी क्षेत्रों के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये रखा गया है।

गुजरात सरकार विधवा सहाय योजना के लिए लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची ( Gujrat Sarkar Vidhva Sahay Yojana Documents List )

  • आधार कार्ड
  • आय का प्रमाण पत्र  ( परिशिष्ट 3 / 4 अनुसार)
  • आयु का प्रमाण पत्र 
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • मेट्रिक सर्टिफिकेट
  • स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट
  • सरकार द्वारा जारी की गई , ऐसी कोई भी ID जिसमें आयु निर्दिष्ट हो 
  • यदि ऊपर दिए गए विकल्पों में से आपके पास कुछ भी उपलब्ध नही है तो आप सरकारी अस्पताल / सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी के द्वारा भी आयु प्रमाण पत्र दे सकते है।
  • पति के मृत्यु का प्रमाण पत्र ( परिशिष्ट 3 / 4 अनुसार )
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • बैंक डिटेल्स
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

गुजरात विधवा सहाय योजना के लिए आवेदन शुल्क ( Registration Fees For Gujrat Vidhva Sahay Yojana )

आपको बता दें कि गुजरात सरकार के द्वारा शुरू किए गए विधवा सहाय योजना के लिए आवेदन हेतु आवेदक को मात्र 20 रुपये का आवेदन शुल्क देना पड़ता है। 

गंगा स्वरूप योजना फॉर्म डाउनलोड एवं अप्लाई (Ganga swaroop Yojana Form Download & Apply Online )

अगर आप भी गुजरात विधवा सहाय योजना 2022 फॉर्म डाउनलोड करके आवेदन करना चाहते है तो आगे हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में स्टेप वाइज बताने वाले है जिसके द्वारा आप आसानी से Gujrat Vidhva Sahay Yojana Registration कर पाएंगे :-

  • अगर आप Vidhva Sahay Yojana Gujrat Form Pdf डाउनलोड करना चाहते है तो गुजरात सामाजिक सुरक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी इसे डाउनलोड कर सकते है या फिर दिए गए लिंक https://sje.gujarat.gov.in/ पर भी क्लिक कर सकते है। 
  • इसके अलावा आप पंजीकरण करने हेतु अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र चले जाएं और यहां से गंगा स्वरूप योजना आवेदन फॉर्म ले लें।  
  • अब आपको Ganga Swaroop Yojana Gujrat Form Pdf में पूछी गई सारी जानकारियों को ठीक तरह से भर लेना होता है।
  • इसके बाद Ganga Swaroop Yojana Gujrat Form में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न कर लें।
  • अब इस आवेदन फॉर्म को सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यालय में जमा कर दें।
  • फॉर्म को जमा करने के बाद , यहाँ से स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर लें।

विधवा सहाय योजना गुजरात पंजीकरण प्रक्रिया (Vidhva Sahay Yojana Gujrat Registration Process)

आगे हम आपको गुजरात विधवा सहाय योजना ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताने वाले है :-

  • Collectorate – District Bharuch की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं या फिर दिए गए लिंक https://bharuch.gujarat.gov.in/home पर क्लिक कर लें। 
  • इसके होम पेज पर आपको मेनू बार मे E – Citizen का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद ड्रॉप डाउन लिस्ट से Jan Seva Kendra के ऑप्शन को चुन लें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको Social Security का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
  • अब आगे यहां पर मौजूद વિધવા સહાય મેળવવા બાબત के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें ।
  • इसके बाद आपके सामने अगला पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको Application Form डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • अब आपको यहां से गुजरात विधवा सहाय योजना एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है और इसका प्रिंटआउट निकाल लेना है।
  • इसके बाद इस फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारियों को भर लें और आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर लें।
  • यदि आप क्या आपके पास जाति प्रमाण पत्र या वरिष्ठ नागरिक का प्रमाण पत्र है फॉर्म में उल्लिखित प्रश्न के लिए कोई विकल्प नही चुनते है तो आपको संबंधित कार्यालय में एक हलफनामा जारी करना होगा।
  •  अगर आप क्या आपके पास जाति प्रमाण पत्र या वरिष्ठ नागरिक का प्रमाण पत्र है फॉर्म में उल्लिखित प्रश्न के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में Yes का विकल्प चुनते है तो आप डायरेक्ट कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म को जमा कर सकते है।
  • इसके बाद अगर आप क्या फॉर्म में जावब पंच नामू की आवश्यकता है फॉर्म में उल्लिखित प्रश्न के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में हां का ऑप्शन चुनते है तो संबंधित कार्यालय में फॉर्म के सत्यापन के लिए दो लोगों को साथ लेकर जाएं।
  • अगर आप क्या फॉर्म में जावब पंच नामू की आवश्यकता है फॉर्म में उल्लिखित प्रश्न के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में कोई ऑप्शन नही चुनते है तो सीधे संबंधित कार्यालय में जाकर फॉर्म जमा कर दें।  
  • संबंधित कार्यालय में फॉर्म जमा करके स्वीकृत दस्तावेज एकत्र करके रख लें।
  • आपके आवेदन पत्र जमा करने के बाद , आवेदन पत्र और संलग्न दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
  • सत्यापन के बाद आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको अनुमोदन पत्र प्रदान कर दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आपका गुजरात विधवा सहाय योजना पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस प्रकार आज के आर्टिकल में हमनें आपको (Form) Gujarat Vidhva Sahay Yojana: Apply Online, Eligibility Check से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है ताकि आपको इस योजना की सारी डिटेल्स मिल सकें । हम उम्मीद करते है कि आपको हमारा यह आर्टिकल अवश्य ही पसंद आया होगा और आप गुजरात विधवा सहाय योजना के बारे के अच्छे से समझ गए होंगे।

F & Q

प्रश्न :- इस योजना के अंतर्गत Vidhva Sahay Yojana Gujrat Amount अभी कितना मिलता है ?

उत्तर :- विधवा सहाय योजना गुजरात के अंतर्गत प्राप्त होने वाली पेंशन की राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी गई है।

प्रश्न :- क्या गुजरात सरकार द्वारा  Vidhva Sahay Yojana Gujrat के लिए आवेदन हेतु कोई शुल्क लिया जाता है ?

उत्तर :- जी हाँ ! इसके लिए आपको केवल 20 रुपये का आवेदन शुल्क देना पड़ता है।

प्रश्न :- क्या गंगा स्वरूप योजना और विधवा सहाय योजना एक ही योजना का नाम है ?

उत्तर :- जी हाँ ! दोनों एक ही योजना का नाम है । विधवा सहाय योजना का नाम बाद में बदलकर गंगा स्वरूप योजना रख दिया गया है।

प्रश्न :- गुजरात गंगा स्वरूप योजना के अंतर्गत कौन – कौन आवेदन कर सकते है ?

उत्तर :- Gujrat Ganga Swaroop Yojana के अंतर्गत गुजरात राज्य की सभी विधवा महिलाएं आवेदन कर सकती है।

प्रश्न :- क्या पुनर्विवाह करने वाली महिलाएं भी गुजरात विधवा सहाय योजना के लिए आवेदन कर सकती है ?

उत्तर :- जी नहीं ! इस योजना का लाभ पुनर्विवाह करने वाली महिलाओं को नही प्राप्त होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!