Bihar Vidyadhan Scholarship 2022: Apply Online, Last Date & Eligibility Check
दोस्तों, हमारे देश में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए कई प्रयास किये जाते है ताकि सभी वर्ग के छात्रों को शिक्षा मिल सकें परन्तु आज भी कई ऐसे गरीब वर्ग के छात्र है जिन्हें आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ना पड़ जाता है। ऐसे मेधावी छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Bihar Vidyadhan Scholarship 2022 को शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत बिहार के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को 10 वीं पास करने के बाद 11वीं / 12 वीं की पढ़ाई के लिए 10, 000 रुपयों की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। आज के आर्टिकल में हम आपको Bihar Vidyadhan Scholarship 2022: Apply Online, Last Date & Eligibility Check से संबंधित सभी तरह की जानकारियाँ देने वाले है ताकि आप भी बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2022 का लाभ उठा सके। आज के लेख में हम आपको Bihar Vidyadhan Scholarship 2022 क्या है , बिहार विद्याधन छात्रवृत्ति प्रोग्राम के लिए निर्धारित पात्रताएँ क्या – क्या है, Bihar Vidyadhan Scholarship 2022 के लिए कौन कौन से डाक्यूमेंट्स लगते है, इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम से होने वाले लाभ क्या है, इस छात्रवृत्ति प्रोग्राम से सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियां कौन सी है , Bihar Vidyadhan Scholarship 2022 ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें आदि के बारे में बताएंगे।
बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2022 (Bihar Vidyadhan Scholarship 2022)
वर्ष 1999 , से ही विद्याधन स्कॉलरशिप प्रोग्राम का संचालन सरोजिनी दामोदरन फॉउंडेशन के तरफ से किया जाता रहा है जिसके अंतर्गत छात्र – छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 60 हजार रुपयों तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। अब तक सरोजिनी दामोदरन फॉउंडेशन की तरफ से संचालित Vidyadhan Scholarship Program का लाभ कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश , पुडुचेरी, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली, ओडिशा, गुजरात एवं लदाख के छात्रों को प्रदान किया जाता रहा है लेकिन इसी वर्ष 2022 से अब बिहार राज्य के छात्रों को भी विद्याधन छात्रवृत्ति प्रोग्राम का लाभ प्रदान किया जाएगा। आपको बताना चाहेंगे कि Sarojini Damodaran Foundation के तरफ से सभी मेधावी छात्रों को अखिल भारतीय उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी अपनी आगे की पढ़ाई पूरी कर सकें और देश में शिक्षा का स्तर बढ़े।
बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2022 के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 10 वीं पास मेधावी छात्रों को इंटर की पढ़ाई करने के लिए प्रतिवर्ष 10 हजार रुपयों की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके अलावा अगर छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहता है आगे की पढ़ाई के लिए भी उन्हें 10 हजार से लेकर 60 हजार रुपयों तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी ताकि वे अपने आगे की पढ़ाई को जारी रख सके।
Highlights Of Bihar Vidyadhan Scholarship 2022
स्कॉलरशिप प्रोग्राम का नाम | बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2022 |
संचालन करने वाले फॉउंडेशन का नाम | सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन |
स्कॉलरशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है | बिहार के सभी 10 वीं पास छात्र |
छात्रवृत्ति का नाम | Bihar Plus – 2 ( 1 st Year ) Program 2022 |
स्कॉलरशिप की राशि | 11 वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए 10,000 रुपयों की धनराशि एवं स्नातक की पढ़ाई के लिए 10 हजार रुपयों से लेकर 60 हजार रुपयों तक की राशि |
चयन की प्रक्रिया | ऑनलाइन टेस्ट / इंटरव्यू |
स्कॉलरशिप के लाभार्थी | बिहार राज्य के सभी मेधावी छात्र |
स्कॉलरशिप प्रदान करने का उद्देश्य | बिहार राज्य के कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को 12 वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख | 30 th सिंतबर , 2022 |
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट | https://www.vidyadhan.org/web/index.php |
बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2022 के लिए निर्धारित पात्रताएँ (Bihar Vidyadhan Scholarship 2022 Eligibility)
- इस योजना के लिए आवेदन करने वाला छात्र बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- साल 2022 , में हाई स्कूल पास करने वाले विद्यार्थी ही बिहार विद्याधन छात्रवृत्ति योजना के पात्र होंगे।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के कम से कम 75 प्रतिशत या 7.5 सीजीपीए अंक होना चाहिए।
- इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के लिए 65 प्रतिशत या 6.5 सीजीपीए अंक निर्धारित किये गए है।
- आवेदन करने वाले छात्र के परिवार की सालाना इनकम दो लाख रुपयों से कम होनी चाहिए।
बिहार विद्याधन छात्रवृत्ति 2022 के लिए लगने वाले डाक्यूमेंट्स (Document Required For Bihar Vidyadhan Chatravriti 2022)
- 10 th की मार्कशीट ( अगर आवेदक छात्र के पास अपनी मूल मार्कशीट नही है तो उन्हें एसएसएलसी , सीबीएसई, आईसीएससी वेबसाइट से एक अंतिम या ऑनलाइन मार्कशीट जमा करने की अनुमति है )
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो
- मोबाइल नंबर
बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2022 से सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियां ( Important Dates For Bihar Vidyadhan Scholarship 2022 )
निर्धारित प्रोग्राम | निर्धारित डेट |
ऑनलाइन आवेदन करने का लास्ट डेट | 30 सितंबर , 2022 |
स्कॉलरशिप प्रदान करने के लिए टेस्ट हेतु निर्धारित तिथि | 9 अक्टूबर, 2022 |
स्कॉलरशिप प्रदान करने के लिए इंटरव्यू कब लिया जाएगा | 20 th अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2022 |
बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2022 के लाभ (Benefits Of Bihar Vidyadhan Scholarship 2022)
- Bihar Vidyadhan Scholarship 2022 का लाभ बिहार के सभी पात्र छात्र उठा सकते है।
- इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को जो पढ़ने में अच्छे है उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- बिहार राज्य के सभी क्षेत्रों के योग्य छात्रों को विद्याधन स्कॉलरशिप 2022 के तहत लाभान्वित किया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत बिहार के मैट्रिक पास व कक्षा 10 वीं पास छात्रों को जिन्होंने बोर्ड की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल किए है , उन्हें इंटर कक्षा की पढ़ाई के लिए 10 हजार रुपयों की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- इसके अलावा बिहार के मैट्रिक पास दिव्यांग छात्र जिन्होंने बोर्ड की परीक्षा में 65 प्रतिशत अंक हासिल किये है उन्हें भी 12 th कक्षा की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप प्रदान किये जाएंगे।
- इस योजना के माध्यम छात्रवृत्ति तो प्रदान की जाएगी ही इसके साथ ही साथ छात्रों को सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी, जिससे छात्रों के कौशल का विकास भी हो सकेगा।
- इस योजना के लाभ प्राप्ति हेतु चयनित छात्रों को करियर काउंसिलिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करके आगे की पढ़ाई जारी रखने हेतु प्रोत्साहन प्रदान करना है।
- इस योजना के माध्यम से बिहार राज्य में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा।
- ऐसे बहुत से मेधावी छात्र है जो अपने जीवन में एक बड़ा मुकाम हासिल कर सकते है लेकिन सिर्फ आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अपनी पढ़ाई छोड़ देनी पड़ती है जिस कारण वे पीछे रह जाते है। अतः बिहार विद्याधन छात्रवृत्ति मिलने से उन छात्रों का भविष्य उज्ज्वल बन सकेगा।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्र घर बैठे – बैठे आसानी से ऑनलाइन माध्यम के द्वारा आवेदन कर सकते है।
- ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध होने से छात्रों को आवेदन करने हेतु किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर नही काटने पड़ेंगे जिससे छात्रों के समय और पैसों दोनों की बचत होगी।
- सिर्फ इतना ही नही इंटर कक्षा की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति मिलने के बाद , पात्र छात्रों को स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए भी स्कॉलरशिप प्रदान किया जाएगा।
बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2022 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ( Bihar Vidyadhan Scholarship 2022 Online Apply )
अगर आप भी बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप प्रोग्राम के निर्धारित नियमानुसार पात्र है तो बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2022 ऑनलाइन आवेदन कर सकते है । आगे हम आपको इसके लिए ऑनलाइन आवेदन के पूरे प्रोसेस के बारे में बताने वाले है जिसका अनुसरण करके आप भी आसानी से Bihar Vidyadhan Scholarship 2022 Online Registration कर सकते है :-
- आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको Sarojini Damodaran Foundation की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा या फिर आप दिए गये लिंक https://www.vidyadhan.org/apply पर भी क्लिक कर सकते है।
- इसके होम पेज पर आपको Apply Now का विकल्प मिलेगा , जिस पर आपको क्लिक कर लेना है।
- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने Student Registration का फॉर्म खुल जायेगा । इसके बाद आपको यहाँ पर Register के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है।
- यहाँ पर क्लिक करते ही आपके सामने एक Registration Form का नया पेज ओपन हो जाएगा ।
- अब इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को अच्छे से भर लें और यहाँ पर मौजूद Submit के बटन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद आपको यहां से Login Id और Password प्राप्त हो जाएगा जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना होता है।
- इसके पश्चात आपको पोर्टल में लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
- सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन कर लेने के बाद आपको Already Registered ? login के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
- अब आपके सामने Login पेज खुल जायेगा।
- प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड के द्वारा आपको यहाँ पर login कर लेना होता है।
- इसके बाद आपके सामने डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा , जहाँ पर आपको अलग – अलग स्कॉलरशिप की लिस्ट देखने को मिलेगी , जिनमें से आपको Bihar Plus – 2 ( 1 st Year ) Program 2022 ( हिंदी भाषा के लिए यहाँ क्लिक करें ) के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होता है।
- अब आपके सामने एक ऍप्लिकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा , जिसे आपको ध्यान से पढ़ना है और पूछी गई जानकारियों को अच्छे से भर लेना होता है।
- इसके बाद फॉर्म में मांगे गए दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लें।
- अब आपको यहाँ पर दिए गए Submit के बटन को हिट कर लेना है।
- इसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन की रसीद प्राप्त हो जाएगी, जिसका प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
- इस प्रकार आप बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2022 ऑनलाइन पंजीकरण सफलता पूर्वक कर लेंगे।
निष्कर्ष (Conclusion)
इस तरह आज के आर्टिकल में हमनें आपको Bihar Vidyadhan Scholarship 2022: Apply Online, Last Date & Eligibility Check से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियाँ देने की कोशिश की है ताकि अगर आप भी इस योजना के नियम के अनुसार पात्र है तो बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2022 का लाभ उठा सकें। उम्मीद करते है कि आपको हमारा यह लेख अवश्य ही पसंद आया होगा।
F & Q
प्रश्न :- बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है ?
उत्तर :- Bihar Vidyadhan Scholarship 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर की है।
प्रश्न :- बिहार विद्याधन स्कॉलरशिप 2022 से संबंधित जानकारियाँ प्राप्त करने के लिए क्या कोई नंबर या ईमेल आईडी जारी की गई है ?
उत्तर :- बिहार विद्याधन छात्रवृत्ति 2022 से संबंधित जानकारियाँ आप निम्नलिखित कॉल या व्हाट्सएप्प नंबर और ईमेल आईडी से प्राप्त कर सकते है :-
कॉल या व्हाट्सएप्प नंबर : 8864064455
ईमेल आईडी : [email protected]
प्रश्न :- विद्याधन स्कॉलरशिप बिहार 2022 के लिए आवेदन करने हेतु कौन सी लिंक प्रदान की गई है ?
उत्तर :- Vidyadhan Scholarship Bihar 2022 के लिए आवेदन करने हेतु www.vidyadhan.org लिंक प्रदान की गई है।
प्रश्न :- बिहार विद्याधन छात्रवृत्ति प्रोग्राम को बिहार राज्य में कब से लागू किया गया है ?
उत्तर :- Bihar Vidyadhan Scholarship Program को बिहार राज्य में वर्ष 2022 से लागू किया गया है ।
प्रश्न :- विद्याधन स्कॉलरशिप प्रोग्राम का संचालन किस फाउंडेशन के द्वारा किया जाता है ?
उत्तर :- Vidyadhan Scholarship Program का संचालन सरोजिनी दामोदरन फाउंडेशन की ओर से संचालित किया जाता है।